रांची रेल मंडल से चलने वाली पांच ट्रेनों के परिचालन पहले की तरह सामान्य कर दिये गये हैं। जिसके मद्देनजर मंडल ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी हैं। दरअसल रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाली सिरमटोली सड़क बन रही हैं। जिसको लेकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। जिसके वजह से पांच ट्रेनें प्रभावित रही थी। वहीं, रांची रेल मंडल की ओर से जारी सूची के बाद से अब इन ट्रेनों का परिचालन दिये गये तिथि के अनुसार सामान्य रूप से परिचालित होगें।
देखे इन पांच ट्रेनों की सूची..
# रांची हावड़ा रांची एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18628/18627 ) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 23 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
# हटिया टाटानगर हटिया मेमू (ट्रेन संख्या 68036/68035) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
# बर्द्धमान हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13503) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 19 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
# हटिया बर्द्धमान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13504 ) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।
# रांची बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58034/58033) की यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से रहेगी।