लोकसभा चुनाव से पहले सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन ने तीर धनुष छोड़ कमल ( बीजेपी) का दमन थाम लिया है। दरअसल उन्होंने जेएमएम से मंगलवार की सुबह ही इस्तीफा दिया। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बीजेपी का दामन थाम लिया है।
बीजेपी ज्वाईन करने से पहले सीता सोरेन ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को विधायक पद से अपना त्याग पत्र सौंपा था। इससे पहले उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा में महासचिव के पद समेत अन्य सभी पदों सहित पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। दरअसल शिबू सोरेन के तीन बेटे है। जिसमें हेमंत सोरेन दूसरे नंबर पर आते हैं। वही, बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का पहले ही निधन हो चुका है। हेमंत सोरेन से पहले दुर्गा सोरेन ही राजनीति में सक्रिय थे। 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आई थी। सीता सोरेन ने इस फैसले यानी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया था। ऐसे में चंपई सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन सीता को ना तो मंत्रीमंडल में जगह मिली और ना ही सम्मान। उनका यह दर्द आए दिन छलकता था। वह कई बार विभिन्न मंचों से भी कह चुकी है। जिसके बाद से ही राजनीतिक गिलयारों में जोरों से चर्चा शुरु हो गयी थी कि बहुत ही जल्द सीता सोरेन झामुमो को छोड़ भाजपा को ज्वाइन कर ले लगी।
For more Visit – WWW.Aankhodekhitv.co.in