यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुये परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। रांची रेल मंडल ने इसकी घोषणा कर दी हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन पद को लेकर परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। जिसको देखते हुये परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ेगी। इसके वजह से रांची रेल मंडल ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने की घोषणा कर दी हैं। जहां तय शेड्यूल अनुसार रांची गया रांची के बीच 24,25, 29 और 30 दिसंबर को परीक्षा स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी।
दरअसल टेक्नीशियन पद की परीक्षा रांची में 19, 20,23, 24, 26,27, 28, 29 व 30 दिसंबर को होनी हैं। जिसके मद्देनजर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया हैं। रांची रेल मंडल के सिनियर डीसीएम सह सीपीआरओ निशांत कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत को लेकर रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा हैं। रांची गया रांची के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। जो रांची से गया और गया से रांची के लिए एक -एक ट्रिप के लिए परिचालित होगी।
इस दिन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन..
रांची गया रांची के बीच परीक्षा स्पेशल ( ट्रेन संख्या 08602/08601) का परिचालन किया जायेगा। रांची गया परीक्षा स्पेशल (ट्रेन संख्या 08602) 24 दिसंबर (मंगलवार) को रांची स्टेशन से गया के लिए प्रस्थान करेगी। जो केवल एक ही ट्रिप लगायेगी। यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से रात्रि 11:45 बजे खुलेगी। जो मूरी 1:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी 2:55 बजे, धनबाद आगमन 5:10 बजे, गोमो 5:37 बजे, हजारीबाग रोड 6:20 बजे, कोडरमा 6:52 बजे होते हुये अगले दिन यानी बुधवार की सुबह गया स्टेशन 8:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, गया रांची परीक्षा स्पेशल (ट्रेन संख्या 08601) 25 दिसंबर (बुधवार) को गया से चलेगी। जो केवल एक ही ट्रिप लगायेगी। यह ट्रेन गया स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। जो कोडरमा 11:20 बजे, हजारीबाग रोड 11:57 बजे, गोमो 12:57 बजे, धनबाद 2:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी 3:55 बजे, मूरी 5:20 बजे होते हुये अगले दिन यानी गुरुवार की शाम को रांची स्टेशन 6:50 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के दो और सामान्य श्रेणी के आठ कोच मिलाकर कुल 10 कोच को शामिल किया गया हैं।
रांची गया रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन ( ट्रेन संख्या 08604/08603) का परिचालन किया जा रहा हैं। रांची गया परीक्षा स्पेशल (ट्रेन संख्या 08604) 29 दिसंबर (रविवार) को रांची स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रांची और गया के बीच केवल एक ट्रिप दौड़ेगी। जो रांची स्टेशन से 11:45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन मूरी 1:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी 2:55 बजे, धनबाद 5:10 बजे, गोमो 5:37 बजे, हजारीबाग रोड 6:20 बजे, कोडरमा 6:52 बजे होते हुये शनिवार की सुबह गया स्टेशन 8:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, गया रांची परीक्षा स्पेशल (ट्रेन संख्या 08603 ) 30 दिसंबर (सोमवार) को गया स्टेशन से खुलेगी। यह केवल एक ट्रिप दौड़ेगी। जो गया स्टेशन से रात्रि 2:45 बजे खुलेगी। यह कोडरमा 3:57 बजे, हजारीबाग रोड 4:30 बजे, गोमो 5:32 बजे, धनबाद 6:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी 8:40 बजे, मूरी 9:45 बजे होते हुये रांची स्टेशन 11:00 बजे आयेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के छह कोच, थ्री टियर एसी के एक कोच और सामान्य श्रेणी के छह कोच मिलाकर कुल 15 कोच शामिल रहेगे।