गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी में रविवार को शुकराना का दीवान सजाया जायेगा। दीवान की शुरुआत सुखमनी साहिब के सामूहिक पाठ से होगी। दोपहर 3:30 बजे से शुकराना का दीवान सजेगी। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा शबद गायन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने कहा कि दीवान दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक सजाया जायेगा। जहां अनंद साहिब के पाठ, अरदास, हुकूमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण होगें। जिसके बाद सत्संग सभा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का लंगर भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि शुकराना दीवान श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित सभी दीवानो के सफल समापन की खुशी सजाया जा रहा हैं। इस दौरान सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ और शबद कीर्तन होगा। प्रकाश पर्व के सफल समापन के लिए अरदास कर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करेंगे।