झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने मंगलवार की देर रात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली सूची जारी कर दी हैं। इस सूची के अनुसार जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनका भाई बसंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल हैं। देखे सूची..
वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट, कल्पना सोरेन गांडेय और दुमका से बसंत सोरेन चुनावी मैदान में होगे।
विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
राजमहल | एमटी राजा |
बोरियो | धनजंय सोरेन |
बरहेट | हेमंत सोरेन |
लिट्टीपाड़ा | हेमलाल मुर्मू |
महेशपुर | स्टीफन मरांडी |
शिकारीपाड़ा | आलोक सोरेन |
दुमका | बसंत सोरेन |
गांडेय | कल्पना मुर्मू सोरेन |
नाला | रविंद्रनाथ महतो |
गिरिडीह | सुदिव्य कुमार |
टुंडी | मथुरा प्रसाद महतो |
घाटशिला | रामदास सोरेन |
पोटका | संजीव सरदार |
जुगसलाई | मंगल कालिंदी |
मनोहरपुर | जगत मांझी |
मधुपुर | हफीजुल हसन |
सारठ | उदय शंकर सिंह |
डुमरी | बेबी देवी |
चंदनकियारी | उमाकांत रजक |
चाईबासा | दीपक बिरुआ |
मझगांव | निरल पुरती |
खरसावां | दशरथ गगराई |
तमाड़ | विकास मुंडा |
गुमला | भूषण तिर्की |
लातेहार | बैद्यनाथ राम |
गढ़वा | मिथिलेश ठाकुर |
जमुआ | केदार हाजरा |
भवनाथपुर | अनंत प्रताप देव |
सिल्ली | अमित महतो |
ईचागढ़ | सबिता महतो |
तोरपा | सुदीप गुड़िया |
सिमरिया | मनोज चंद्रा |
बरकट्ठा | जानकी यादव |
धनवार | निजामुद्दीन अंसारी |
दरअसल गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां पर उपचुनाव कराये गये थे। लगभग छह महीना पहले गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन को पहली बार विधायक बनने का मौका मिला। वह भी उस वक्त जब ईडी ने कार्रवाई करते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया था। और वे होटवार जेल में बंद थे। वहीं, जेएमएम ने 2019 में जीत हासिल करने वाले अधिकांश विधायकों को एक बार फिर से चुनाव लड़ने का मौका दिया हैं।