झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल चुका हैं। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की जा रही है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू हो जायेगा। जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा होगें। झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव मोईनुद्दीन खान ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश पर यह अधिसूचना जारी की हैं। शिक्षा विभाग ने जैक अध्यक्ष को लेकर जो प्रस्ताव भेजे थे उसमें डॉ नटवा हांसदा और उपाध्यक्ष के लिए भरत बड़ाइक के नाम शामिल थे।
वहीं, इस अधिसूचना के जारी हो जाने के बाद से अब झारखंड बोर्ड की 8, 9, 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित किया जा सकेगा। बता दें कि राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रांची के रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य डॉ नटवा हांसदा हैं। ज्ञात हो कि जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी 2025 से रिक्त पड़ा था। जिसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी हैं।