झारखंड सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही हैं। जिसपर भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और सरकारी बाबुओं के कामों के मद्देनजर पारदर्शिता लाने का सिलसिला जारी हैं। जहां रांची जिला प्रशासन एक के बाद एक लगातार लोगों की समस्या के समाधान को लेकर काम कर रही हैं। इसी के तहत रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायत को लेकर एक नंबर जारी किया हैं। इस पूरे प्रक्रिया को अबुआ साथी का नाम दिया गया हैं। जिसपर शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकेंगे।
इस पूरी मुहिम को लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट जारी किया हैं। इस पोस्ट में भगवान बिरसा मुंडा की फोटो भी लगी हुई हैं। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि राजधानीवासी अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप पर दर्ज करा सकते हैं। जिसको लेकर उपायुक्त ने एक नंबर 9430328080 भी साझा किया हैं।
इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को अबुआ साथी के तहत भेज सकते हैं। इस व्यवस्था को लागू करने के पीछे का मकसद आम लोगों को जल्द से जल्द समस्या के सामाधान करने को लेकर हैं। जहां सिर्फ एक क्लिक में प्रशासन जनता तक और जनता प्रशासन तक पहुंच सकेगा। जिससे लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।