पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ हैं। मोकामा में अनंत सिंह पर सैकड़ों राउंड फायरिंग की गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पांच गांव के थानों की पुलिस पहुंच गयी है। मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जहां अनंत सिंह की ओर से भी फायरिंग की गयी हैं। इस दौरान पूरा मुंगेर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गये। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वहीं,घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी हैं। गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा था। जिसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल कर उनके ही घर में ताला जड़ दिया। अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जिसके बाद इसकी सूचना अनंत सिंह को दी गयी। जहां इस मामले को सुलझाने के लिए अनंत सिंह गैंगस्टर के घर पहुंच गये। इस क्रम में जब दोनों भाईयों ने अनंत सिंह को अपने घर पर देखा तो उनपर फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद वे दोनों वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। दोनों ओर से फायरिंग की बात सामने आ रही हैं।इस घटना के बाद से ही गांव में भारी तनाव हैं।
एक बार फिर वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया हैं। इस गैंगवार के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है। पुलिस इन मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव में पहुंचे थे। जहां फायरिंग की घटना हुई हैं। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कई राउंड गोलियां चली हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गयी हैं। जिसके बाद गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही हैं।