पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन की अचानक तबीयत खराब हो गयी हैं। जिसके वजह से उन्हें टाटा के टीएमएच में भर्ती कराया गया हैं। दरअसल पिछले एक दो दिनों से पेट खराब होने की वजह से डिहाइड्रेशन होने लगा था। जिसके बाद उनकी बीपी बढ़ गयी। इस दौरान घरेलू उपचार के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जिसको देखते हुये उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया हैं। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका ईलाज चल रहा हैं। फिलहाल अभी उनकी तबीयत स्थिर हैं।
अस्पताल में चंपाई सोरेन के साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन समेत अन्य परिवार को लोग मौजूद। वहीं, चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की हैं। जहां उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया हैं। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं बहुत जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच फिर से वापस आऊंगा।