Author: Aankho Dekhi Desk
रामेश्वरा राइस मिल में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी की गयी। जहां अवैध रूप से चावल की पैकिंग वाले बोरे को बरामद किया गया हैं। दरअसल जामताड़ा के बेना में रामेश्वरा राइस मिल संचालित हैं। इसी मिल पर जिला प्रशासन की टीम छापेमारी करने पहुंची। जहां छापेमारी दल ने रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के बोरे को बरामद किया हैं। इस चावल के बोरों को झारखंड से बंग्लादेश में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी। जामताड़ा के राइस मिल में छापेमारी के दौरान बांग्लादेशी प्रिंट वाला चावल का बोरा बरामद हुआ हैं। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को…
झारखंड हाईकोर्ट का मंगलवार को जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला आया हैं। सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी हैं। जिसमें कोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल के परीणामों को प्रकाशित करने पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगाने का फैसला सुनाया हैं। दरअसल जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रकाश कुमार समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले पर आज चीफ जस्टीस एमएस रामाचंद्र राव और जस्टीस दीपक रोशन की बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने के बाद…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा शेड्यूल को जारी कर दिया हैं। जिसके मद्देनजर जैक ने 2025 में होने वाले 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा की तय डेट शीट को जारी किया हैं। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 3 मार्च को होगा। पहले दिन (11 फरवरी) को 10वीं के लिए आईटी और 12वीं के के बच्चों के लिए वोकेशनल का पेपर तय की गयी हैं। बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में कंडक्ट कराये जा रहे हैं। जिसके तहत 10वीं बोर्ड के लिए सुबह की पाली 9:45 से 1:00…
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को सदाबहार चौक के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पुलिस मान मान मनौवल कर रही थी। जहां लाउडस्पीकर से अनाउंस किया जा रहा था छात्र अपने-अपने घर वापस चले जाएं। लेकिन जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम रद्द करने को लेकर बीच सकड़ पर देवेंद्रनाथ महतो के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र आंदोलनरत थे। जिसका नेत्तृव देवेंद्रनाथ महतो कर रहे थे। यहां तक तो सब ठीक था। लेकिन लगभग दोपहर के दो बजे के आसपास देवेंद्रनाथ महतो समेत अन्य छात्रों को सड़क से हटाने की कोशिश की…
अपर बाजार में स्कूली बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी फिरोज अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी टीम गठित की थी। जिसके बाद रांची पुलिस ने बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाले उक्त आरोपी फिरोज अली की गिरफ्तारी रविवार को कर ली हैं। रांची के लोअर बाजार इलाके में फिरोज छुपा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी लोअर बाजार इलाके से हुई हैं। इस दौरान उसके पास से उक्त स्कूटी भी बरामद कर लिया गया हैं। जिसमें बैठक कर वह आया करता था। दरअसल राजधानी रांची में स्कूली…
झारखंड एटीएस की टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में क्राइम का ग्राफ बढ़ता देख एटीएस को भी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए टास्क दिया गया था। जिसके तहत एटीएस की टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इन सभी की गिरफ्तारी रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में छापेमारी के दौरान की गयी हैं। जो हाल के दिनों में रंगदारी और हत्या मामले में शामिल थे। इन तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही रांची में रंगदारी और हजारीबाग में हत्या मामले पर उद्भेदन हुआ हैं। झारखंड…
जमीन कारोबारी की आज दोपहर को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। राजधानी के नामकुम थाना के रामपुर के पास कवाली में रविवार को अपराधियों ने इस घटना को दिन दाहड़े अंजाम दिया हैं। हत्या की सूचना पर नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद अपराधियों की धर पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी हैं। जानकारी की अनुसार जमीन कारोबारी का नाम मधु राय बताया जा रहा हैं। जिसको अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी हैं। जमीन कारोबार से मधु राय जुड़े हुये थे। दरअसल जमीन कारोबारी मधु…
राजधानी रांची में स्कूल जाने वाली बच्चियां अपनी सुरक्षा के साथ समझौता करेगी, तब ही उनका पढ़ाई जारी रहेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योकि आये दिन बच्चियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। आलम तो यह है कि छेड़खानी करने वाले शोहदे के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की वजह से इनका हिम्मत बढ़ता जा रहा हैं। ऐसा ही एक घटना का वीडियो पब्लिक डोमेन में आया हैं। जिसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। दरअसल यह घटना कोतवाली के मजह 500 से 700 मीटर के दायरे में घटी हैं। शोहदे सुबह सात बजे सुनसान गलियों का…
शहर अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) का शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक की जांच की। उस दौरान कार्यालय में नहीं दिखने वाले कर्मियों के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद अनुपस्थित पाये गये एक लिपिक और राजस्व कर्मचारी को शो-कॉज थामाने का आदेश दे दिया। दरअसल व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायत को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पिछले कई दिनों से अस्पतालों, अंचल और प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं। जिसमें अबतक कांके, नामकुम और रिम्स समेत अन्य शामिल हैं। वहीं, अंचल कार्यालय परिसर…
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को 11,697.45 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। सत्र के चौथ यानी आखरी दिन वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का बजट वित्त मंत्री राधकृष्ण किशोर 11 दिसंबर को (कल) सदन के पटल पर रखे थे। जिसमें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सबसे अधिक 6,390.55 करोड़ और दूसरे स्थान पर ऊर्जा विभाग को 2,577.92 करोड़ रुपये समेत अन्य विभागों के लिए राशि आवंटित किये गये थे। जिस पर आज पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई। जिसके बाद ध्वनिमत से बजट को पास कर दिया गया।…