Author: Aankho Dekhi Desk
रात के अंधेरे में जब शहरवासी ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की बीच उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे। उनकी समस्या को जाना और ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। देर रात अचानक अल्बर्ट एक्का चौक पर एकाएक लाल बतियों वाली गाड़ियों को देख सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे जरूरतमंद लोग सहम गये। दरअसल उन्हें लगा कि इस ठंड में आधी रात को प्रशासन हटाने आयी हैं। जिसके बाद उपायुक्त गाड़ी से उतरकर उनके पास गये और समस्या को जाना व समझा। रैन बसेरा समेत अन्य को लेकर मौजूद अधिकारियों को आदेश…
राजधानी रांची में अपराधियों ने एक व्यक्ति को रामपुर के पास गोली मार घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार की सुबह तकरीबन 7.30 बजे की हैं। घायल व्यक्ति की पहचान नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप के तौर पर हुई हैं। इस गोलीबारी की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उनका बेहतर ईलाज के लिए उन्हें रिम्स अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां उनका ईलाज किया जा रहा हैं। मुखिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, स्थनिय लोगों ने इस घटना की जानकारी नामकुम थाना को दी। जिसके बाद…
झारखंड विधानसभा सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गयी। समारोह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि यह बेहद ही भावुक पल है। सभागार में आपके सहकर्मियों का उपस्थिति यह प्रमाणित करती है कि अपने सेवाकाल में व्यवहार कौशल से सभी को साथ लेकर चलाने का काम किये हैं। प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम ने कहा कि सैयद जावेद हैदर अपने कुशल कार्यक्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए हमेशा जाने गये। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण रूप से किया हैं। सेवानिवृत्त…
झारखंड मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (झासा) का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डॉ विमलेश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। दरअसल झासा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विमलेश सिंह बने हैं। जिसके बाद उन्होंने संगठन का बागडोर संभालने लिया हैं। इसी के मद्देनजर संगठन से जुड़े सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ विमलेश सिंह से मिलने पहुंचा। जहां संगठन से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों ने बातचीत भी की। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन की ओर से अध्यक्ष रामाशीष सिंह, सचिव दिनेश प्रसाद, संतोष मंडल, मंटू नाग, राजीव रंजन, विजय कुमार, नवीन कुमार गुप्ता…
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ हैं। मोकामा में अनंत सिंह पर सैकड़ों राउंड फायरिंग की गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पांच गांव के थानों की पुलिस पहुंच गयी है। मोकामा प्रखंड के नौरंगा जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह पर कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जहां अनंत सिंह की ओर से भी फायरिंग की गयी हैं। इस दौरान पूरा मुंगेर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गये। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं,घटना के बाद नौरंगा गांव…
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार की सुबह राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रजक के ठिकानों पर छापामारी करने पहुंची। इस दौरान कर्मचारी के रांची, गुमला और औरंगाबाद समेत अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम ने एक साथ दबिश दी हैं। इसी क्रम में रांची के मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल के आनया पैलेस में आहले सुबह ही एसीबी के अधिकारी तीन गाड़ियों से राजेश कुमार के घर पहुंचे। जिसके बाद किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। फिलहाल नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रजक कार्यरत हैं। इसके साथ ही उनके ऑफिस (नामकुम) में भी छापामारी की…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट बैठक हुई। जहां 18 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। जिसके तहत मंत्रीपरिषद ने स्वास्थ्य बीमा योजना संशोधित प्रस्ताव, प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पद सृजन, चतरा में स्पेशल कोर्ट गठन और अनुपूरक बजट की घटनोत्तर समेत अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगायी हैं। इन 18 प्रस्तावों पर लगा मुहर.. # चतरा में जिला न्यायाधीश स्तर का एक विशेष न्यायालय गठन की स्वीकृति। # राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरीय अस्पतालों में प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, वित्तीय प्रबंधक एवं…
सीबीआई ने बीसीसीएल कर्मचारी स्थापना डिपार्टमेंट के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया हैं। धनबाद के कोयला भवन से प्रणय सरकार को गिरफ्तार किया गया हैं। वह घूस के तौर पर 14 हजार रुपये ले रहा था। इस दौरान उसे सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्लर्क प्रणय सरकार ने एक रिटायर कर्मचारी से पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इसलिए उसने उक्त काम को लटका कर रखा था। दरअसल केएनटीए जेएनटीए से एक कर्मचारी रिटायर हुये हैं। जिसके बाद उसके पेंशन वेरिफिकेशन के लिए…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी हैं। यह पूरा मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित मानहानि वाली टिप्पणियों से जुड़ा हुआ हैं। जहां सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर ही फिलहाल रोक लगा दिया हैं। दरअसल रांची में बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दायर किया था। जिसमें नवीन झा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले चाईबासा में एक सार्वजनिक…
अठवीं क्लास को लेकर सोमवार को रांची जिला में प्री बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कर दी गयी हैं। जिसमें जिला से लगभग 22 हजार बच्चें सम्मलित हुये हैं। जो 20, 21 और 22 जनवरी तक आयोजित होगी। तीन दिनों तक आयोजित इस परीक्षा का पैटर्न हू बहू हू जैक बोर्ड की तर्ज पर रखा गया हैं। जहां ओएमआर शीट समेत अन्य प्रक्रिया के तहत बच्चों को परीक्षा में बैठने का अनुभव मिलेगा। इस परीक्षा को कराने का उद्देश्य बच्चों में बोर्ड परीक्षा वाला अनुभव दिलाना हैं। इसका लाभ बच्चों को जैक की ओर से आयोजित होने वाली 29 जनवरी को…