Author: Aankho Dekhi Desk
झारखंड विधानसभा सत्र बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरु हुई। विशेष सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में नव गठित हेमंत सराकर की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान सदन में राज्यपाल ने केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग व विकास की बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 हजार शिक्षकों, 15 हजार प्राधानाध्यापकों, दस हजार भाषा शिक्षको, 2,500 क्लर्क और दस हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्तियां की जानी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 1.36 लाख करोड़ वापस लाने के लिए राज्य सरकार कानून का सहारा लेगी। साथ…
जन प्रतिनिधि की सुरक्षा को लेकर स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी कर दिया हैं। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री और विधायकों पर हमला होने की बात कहीं गयी हैं। इस बाबत सभी जिले के एसपी को अलर्ट जारी किया गया हैं। दरअसल सुरक्षा को लेकर रिव्यू की जिम्मेदारी स्पेशल ब्रांच की होती हैं। स्पेशल ब्रांच ने वैसे नक्सल प्रभावित इलाके को चिन्हित किया हैं, जहां जन प्रतिनिधियों पर हमला हो सकता हैं। हाल के दिनों में कई इलाके नक्सली मुक्त हुये हैं लेकिन अभी भी कुछ स्पॉट ऐसे हैं जहां पर सुरक्षा को लेकर चुक भारी पड़ सकती हैं। जिसको…
विधानसभा के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मंगलवार को कांके अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। वे तकरीबन शाम 4 बजे के बाद अंचल कार्यालय पहुंचे थे। जहां उपायुक्त ने अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रखंड व अंचल लॉग बुक, संचिका, जन शिकायत, रोकड़ पंजी, पेंशन समेत अन्य कार्यों के बारे में पूछताछ कर जांच की। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास के लक्ष्य और उसके प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने अबुआ आवास को लेकर गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, उपायुक्त ने लाभुकों को किस्तों में भुगतान में…
लैंगिक न्याय ,समानता और मानवाधिकार आज के वर्तमान परिदृश्य की आवश्यकता हैं। इसे वर्तमान चुनौतियों के संदर्भ में समझने की जरूरत हैं। यह बातें भारतीय सूचना सेवा में उप निदेशक के पद पर कार्यरत संजय कुमार ने कही। दरअसल मंगलवार को मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। जिसका विषय लैंगिक न्याय और मानवाधिकार था। सेमिनार पर बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार ने अपने विचारों को रखा। मानवाधिकार की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुये उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मानवाधिकार की रक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए। महात्मा गांधी…
इंडिया गठबंधन ने सभापति पर पक्षपात पूर्ण रवैया रखने का आरोप लगाया हैं। विपक्षी दलों ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने का नोटिस सौंप दिया। दरअसल इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर जानकारी साझा की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा कि राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करने के कारण इंडिया ग्रुप के सभी घटक दलों के पास उनके खिलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इंडिया की पार्टियों के लिए यह बेहद ही कष्टकारी…
झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्र नाथ महतो एक बार फिर से बन गये हैं। विधानसभा सत्र में उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया हैं। दरअसल मंगलवार को विशेष सत्र का दूसरा दिन था। जहां प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने लगभग 11.12 बजे अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया को शुरू किया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रबिंद्र नाथ महतो के नाम को प्रस्तावित किया गया। दरअसल पक्ष और विपक्ष की ओर से रबींद्र नाथ महतो को स्पीकर बनाये जाने के लिए सात पैनलों ने प्रस्ताव दिया था। जिसमें रबींद्र नाथ महतो के नाम की अनुशंसा प्रस्तावक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व…
आरबीआई के नये गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। वर्तमान में संजय मल्होत्रा भारत सरकार के राजस्व सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति को लेकर मंजूरी दे दी हैं। संजय मल्होत्रा का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब संजय मल्होत्रा शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो रहा हैं। जानकारी के अनुसार संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को अपना पदभार संभालेगे। ज्ञात हो कि आईएएस संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के अधिकारी हैं। उन्होंने राजस्थान कैडर से अपनी सेवा शुरू की थी। वह…
कैबिनेट विस्तार के बाद झारखंड विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरु हो गया हैं। छठी विधानसभा की विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर तक अहूत की गयी हैं। जहां सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान नियमनुसार सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ली। उसके बाद संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर को शपथ दिलाया गया। इन सब के बाद बाकि बचे दस कैबिनेट मंत्रियों की बारी आयी। फिर नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। अब इन संविधानिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायक झारखंड विधानसभा…
रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी और 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले मामले पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से मिनाजुल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले मिनाजुल अपने बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए साजिश रची थी। दरअसल मिनाजुल को जानकारी थी कि बेटी का बॉयफ्रेंड मोईज हैं। और दोनों एक दूसरे से बात करते हैं। मिनाजुल को पता था कि बेटी का बॉयफ्रेंड बातचीत करने के लिए मोबाइल दिया हैं।…
पीएमएलए कोर्ट रांची ने शनिवार को झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को बड़ी राहत दी हैं। जहां कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली हैं। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की हैं। जिसमें पूजा सिंघल को दो -दो लाख के दो मुचलके, पासपोर्ट जमा और हर माह के डेट पर सशरीर पेश होना होगा। वहीं, कोर्ट के इस फैसले के बाद अब निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया हैं। दरअसल पीएमएलए कोर्ट के जज पीके शर्मा की अदालत में पूजा सिंघल के याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई…