Author: Aankho Dekhi Desk
आधुनिक भारतीय सिनेमा में आज लीगली वीर फिल्म को रिलीज कर दिया गया हैं। तेलुगु में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बहुप्रतीक्षित सिनेमा लीगली वीर 7 मार्च को हिन्दी डब के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। यह फिल्म भारतीय समाज में न्याय की विद्रुपताओं पर करारा चोट करती है। फिल्म लीगली वीर में वीर रेड्डी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। एक्टर वीर रेड्डी के अनुसार फिल्म में भारत के लीगल सिस्टम की वास्तविकताओं का जीवंत चित्रण को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया हैं। यह सिर्फ कोर्टरूम में बहस-मुबाहिसों का प्रदर्शन भर नहीं बल्कि इससे कहीं आगे जाकर …
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक के दो विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया हैं। जिसके बाद जैक ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी हैं। जिसमें लिखा है कि विज्ञान और हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गयी हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर 20 फरवरी को होने वाली विज्ञान की परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही वायरल हो गया था। यानी 20 फरवरी (आज) जब इस विषय की परीक्षा ली गयी तो, सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र और सवाल लगभग एक जैसे थे। जिसके बाद से विभन्न संगठन ने परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे।…
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता होगी। इस बाबत बुधवार को बीजेपी ने घोषणा कर दी है। दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी।
रांची रेल मंडल से चलने वाली पांच ट्रेनों के परिचालन पहले की तरह सामान्य कर दिये गये हैं। जिसके मद्देनजर मंडल ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी हैं। दरअसल रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाली सिरमटोली सड़क बन रही हैं। जिसको लेकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। जिसके वजह से पांच ट्रेनें प्रभावित रही थी। वहीं, रांची रेल मंडल की ओर से जारी सूची के बाद से अब इन…
प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। जहां हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी हैं। जिसमें कर्मचारियों के डीए में वृद्धि समेत अन्य फैसले शामिल हैं। यह डीए वृद्धि 1 जुलाई 2024 से कर्मचारियों को मिलेगा। कैबिनेट ने साथ ही आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के चयन की प्रक्रिया और मानदेय नियमावली में संशोधन समेत अन्य फैसलों पर भी अपना मुहर लगाया हैं। इन 12 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति.. # राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल चुका हैं। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की जा रही है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू हो जायेगा। जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा होगें। झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव मोईनुद्दीन खान ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश पर यह अधिसूचना जारी की हैं। शिक्षा विभाग ने जैक अध्यक्ष को लेकर जो प्रस्ताव भेजे थे उसमें डॉ नटवा हांसदा और उपाध्यक्ष के लिए भरत बड़ाइक के नाम शामिल थे।…
रांची पुलिस ने नगड़ी में हुये दोहरे हत्याकांड मामले का उद्भेदन कर दिया हैं। दरअसल बीते मंगलवार को नगड़ी के कतरपा गांव में मनोज और बुधराम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस दोहरे हत्याकांड में सेना का हथियार एके 47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में रांची पुलिस ने सेना के जवान मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप को गिरफ्तार किया हैं। यह जानकारी डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी हैं। उन्होंने बताया कि स्पेशल टीम ने कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
हाई मास्ट लाइट टावर गिरने की जांच को लेकर चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गयी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद जांच टीम का गठन किया गया हैं। उपायुक्त ने टीम में शामिल अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट पेश करनी की हिदायत दी है। दरअसल नगड़ी थाना क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट टावर गिरने की घटना मंगलवार (4 फरवरी 2025) को हुई थी। यह टावर एक चलती ऑटो पर गिर गया था। इस हादसे में ऑटो पर सवार मां बांदी उराइन और बेटी दशमी उराइन की मौत हो गयी थी। वहीं, ऑटो से यात्रा…
दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य किया जा रहा हैं। जिसके मद्देनजर ब्लॉक लिया जायेगा। जहां पांच से लेकर नौ फरवरी तक दो ट्रेनें प्रभावित होगी। इस दौरान खड़गपुर हटिया खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ( ट्रेन संख्या 18035/18036 ) और हटिया टाटानगर हटिया एक्सप्रेस ( ट्रेन संख्या 18602/18601) को रद्द किया जा रहा हैं। वहीं, रांची वाराणसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18611) की प्रतीक्षा सूची को देखते हुये अतिरिक्त कोच लगाये जायेगे। जिसके तहत रांची रेल मंडल ने निर्णय लिया है कि इस ट्रेन में 6, 7, 8,10 और 11 फरवरी को द्वितीय श्रेणी के स्लीपर क्लास का एक…
राजमहल स्थित मटियाल के नवनिर्मित आउटडोर स्टेडियम का उद्घाटन हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और पर्यटन विशेषज्ञ राज बसु शामिल हुये। इस दौरान विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा और झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने अतिथियों को संयुक्त रुप से अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। जिसके बाद स्टेडियम के खेल बैंक का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान फ्रेंडली मैच आयोजित किये गये थे। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरु करने की अनुमती दी। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया…