झारखंड विधानसभा सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गयी। समारोह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि यह बेहद ही भावुक पल है। सभागार में आपके सहकर्मियों का उपस्थिति यह प्रमाणित करती है कि अपने सेवाकाल में व्यवहार कौशल से सभी को साथ लेकर चलाने का काम किये हैं।
प्रभारी सचिव माणिक लाल हेमब्रम ने कहा कि सैयद जावेद हैदर अपने कुशल कार्यक्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए हमेशा जाने गये। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण रूप से किया हैं। सेवानिवृत्त के बाद हम सभी उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं।
इस दौरान प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर बेहद भावुक नजर आये। दरअसल झारखंड विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव सह प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर अपने पद से 30 नंवबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गये थे। जिसके मद्देनजर सभा सचिवालय में आज उनको सम्मिनत कर विदाई दी गयी।
सेवानिवृत्त प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर की नियुक्ती बिहार विधानसभा में 18 फरवरी 1980 को हुआ था। कैडर विभाजन के पश्चात उन्होंने झारखंड विधानसभा में 20 नवंबर 2000 को प्रशाखा पदाधिकारी के तौर पर अपना योगदान दिया। जिसके बाद प्रोन्नत होकर वे अपर सचिव के पद तक पहुंचे। जहां प्रभारी सचिव के पद से वे सेवानिवृत्त हुये हैं।