झारखंड में पहली बार राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में एक साथ 24 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। सोमवार को झारखंड मंत्रालय में नवप्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि फाइल कई बार आती रही, लेकिन आखिरकार झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिल गई। इस अवसर पर नव प्रोन्नत आईपीएस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके ऊपर जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका आप तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे। झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी रही है। ऐसे में 24 नव प्रोन्नत पदाधिकारियों के मिलने से कामकाज में मदद मिलेगी। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों को याद कराते हुए कहा कि प्रोन्नति मिलने में थोड़ी सी विलंब जरूर हुई है। मगर एक साथ राज्य पुलिस सेवा के 24 पदाधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा।
आईपीएस के हैं 158 पद: झारखंड में आईपीएस के 158 पद सृजित हैं। जिसमें 110 सीधी भर्ती से नियुक्त किए जाते हैं। वहीं 48 पद प्रोन्नति से भरे जाते हैं। इसी के तहत 24 झारखंड पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वालों में स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल के पद से कैरियर की शुरूआत करने वाली सरोजिनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा सिद्दीकी अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडे, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडे, अनिमेष नैथानी, अजय कुमार, आरिफ एकराम, डॉ विमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पीतांबर सिंह खेरवार भी आईपीएस बने है।
Place your Ad here contact 9693388037
Previous Articleरांची रेल डिविजन से चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेन हुई रद्द
Next Article पाकुड़: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म