शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता.. हर वर्ग को इसके महत्व को समझने की जरुरत हैं। बगैर शिक्षा और एकजुटता के बिना समाजिक विकास की कल्पना बेमानी होगी। इसलिए अपने बच्चों को पढ़ाये और लिखाये। यह बातें कांके विधायक सुरेश बैठा ने रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ झारखंड प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं। दरअसल संघ के तत्वाधान में रूक्का डैम परिसर में विधायकों का नागरिक अभिनंदन सह वनभोज कार्यक्रम हुई थी। इस दौरान धोबी समाज से सौकड़ो की संख्या में लोगों जुटे थे।
विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अखिल भारतीय धोबी महासंघ समाजिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा हैं। लेकिन इनका यह प्रयास तब सार्थक होगा जब अंतिम पायदान पर खड़े समाज के लोगों तक समाजिक और आर्थिक सहयोग पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान करते हुये कहा कि समाजिक विकास को लेकर एकजुटता रहे। इस दौरान उन्होंने समाज को सशक्त करने को लेकर हर संभव मदद का विश्वास दिलाया।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक ने कहा कि धोबी समाज अपनी सोच में बदलाव लाये। हम आज भी काफी पीछे हैं। शिक्षा से ही सोच में बदलाव और सकारात्मक विचारों का सृजन होगा। समाजिक पिछड़ाव का मुख्य कारण नशापान भी हैं। समाज में व्याप्त कुरितियों के साथ-साथ समाजिक रूढ़िवादी वाली मानसिकता को बदलने की जरुरत हैं। समाजिक विकास को लेकर बाबा संत गाडगे महाराज ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने हक व अधिकारों के लिए आगे बढ़ो। इस विचार को अपने जीवन में अमल करना होगा।
अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने कहा कि देश के 11 राज्यों और नौ केन्द्र शासित प्रदेशों में धोबी समाज को अबतक अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया जा सका हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की हैसियत से धोबी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अब धोबी समाज सिर्फ वोट बैंक की राजनीतिक ही तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि संविधान द्वारा दिए गये अधिकार के तहत देश के विकास में भी हमारा भूमिका अहम होगा। यह तभी संभव है जब समाज एकजुट और जागरूक रहेगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत बाबा संत गाडगे महाराज, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विधायक सुरेश कुमार बैठा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक समेत अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहीं, समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार और स्वागत संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार बैठा ने किया।
इनकी रही भागिदारीता..
कार्यक्रम में लोक गायिका सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रजनी रजक, कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज सेठ, डीएसपी बरूण बैठा, एनडीसी ललन, टिंकू रजक, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार राजेन्द्र आहिरे गांडेय के समाजसेवी अर्जुन बैठा, जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार बैठा, डॉ माधुरी रजक, लालाबाबू रजक, दिनेश बैठा, नागमणि रजक, शिवनाथ बैठा, राजू कुमार रजक, सबिता प्रसाद, उपेन्द्र कुमार रजक, अनिल बैठा, ननकु बैठा, दीपक रजक, गोविंद रजक, सौरभ रजक, कैलाश रजक, फुलेश बैठा, झलकू रजक, इकबाल सिंह, सुनील रजक,जयधन बैठा, राकेश कुमार रजक, राजकुमार बैठा, सुखराम सेठ, बिरेंद्र रजक, ध्वजा राम धोबी, बिनोद कुमार रजक समेत अन्य उपस्थित थे।