मानगो में अपराधियों ने पूर्व कांग्रेसी नेता के भाई को देर रात मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। मौके ए वारदात पर सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम आस्पताल भेज दिया गया हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी हैं। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल हैं। मृतक पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के भाई थे।
सिटी एसपी ने बताया कि जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष सिंह को गोली मार हत्या कर दी गयी हैं। इस घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया हैं। जिसके बाद सभी फरार हो गये। जांच की जा रही हैं, जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगें। वहीं, पूर्व कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह के भाई संतोष सिंह ट्रांसपोर्टर थे। इस घटना की खबर जैसे ही फैली लोग जितेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचने लगे थे। जो देर रात तक जारी रहा।
परिजनों के अनुसार संतोष अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उसे अकेला पाकर उस पर फायरिंग शुरु कर दी। आचान हुई फायरिंग से ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह हड़बड़ा गया। और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगा। इस दौरान वह भाग कर एक घर में घुस गये। जहां अपराधी भी उनका पीछा करते हुये उस घर में घुस गये। जिसके बाद मौका देख अपराधियों ने एक के बाद एक संतोष सिंह के सीने में गोलियां दाग दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गये। वहीं, अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही हैं। हांलाकि पुलिस को अबतक कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैं।